श्रीलंका सीरीज के लिए बुमराह के उपलब्ध ना होने पर सिलेक्टर नाराज, कटघरे में सीओई की भूमिका
नयी दिल्ली, अगस्त 3 -- भारतीय क्रिकेट में चोट प्रबंधन और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई)' की खेल विज्ञान एवं चिकित्सा टीम तथा भारतीय पुरुष सीनियर चयन समिति के बीच तालमेल की कमी के कारण जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गये हैं। यह पता चला है कि चयन समिति को शुरुआत में बताया गया था कि बुमराह 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस टेस्ट श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहेंगे लेकिन बाद में पता चला कि उनकी चोट उम्मीद से अधिक गंभीर है। खिलाड़ियों की चोट प्रबंधन व्यवस्था पर चर्चा के लिए सोमवार को वीवीएस लक्ष्मण सहित सीओई के शीर्ष अधिकारियों और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के बीच वर्चुअल (ऑनलाइन) बैठक हुई। खेल में चोट लगना स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन अत्याधुनिक सुविधाओं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.