श्रीलंका में स्थापित होंगे द्वादश ज्योतिर्लिंग
वाराणसी, जुलाई 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। हर हर महादेव ट्रस्ट श्रीलंका में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना करेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम मिश्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में वहां जाएंगे। उन्होंने बताया कि संत-महात्माओं और तपस्वियों का आशीर्वाद लेकर अभियान शुरू किया जाएगा। कहा कि श्रीलंका में द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना सनातन संस्कृति के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इसका उद्देश्य वहां रहने वाले शिवभक्तों को महादेव की आराधना का अवसर प्रदान करना है। श्रीलंका के बाद अन्य देशों में भी द्वादश ज्योतिर्लिंग स्थापित किए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ, मां महात्रिपुरा सुंदरी और माता बाला त्रिपुरा सुंदरी से प्रार्थना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.