नई दिल्ली, अगस्त 20 -- भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम कर ली है। भारत ने बुधवार को गॉल में पहला टेस्ट 165 रनों से जीता। भारत ने 372 का टारगेट देने के बाद मेजबान श्रीलंका को 206 रनों पर ढेर किया। भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटी थी जबकि मेहमान टीम ने पहली पारी में 426 का स्कोर बनाया। दिनेश कार्तिक ने धमाकेदार जीत के बावजूद टीम इंडिया को चेताया है क्योंकि उसके बल्लेबाजों को दूसरी पारी में स्पिन फ्रेंडली पिच पर श्रीलंकाई पेसर्स के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि भारत को दूसरे टेस्ट में सावधान रहना होगा वरना श्रीलंका में दिक्कत हो सकती है।'आपको लगता है कि स्पिनर्स विकेट.' कार्तिक ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, ''दूसरी पारी में चीजें थोड़ी मुश्किल हो गईं। ...