श्रीलंका में चमका बोकारो का सितारा, मल्लिकार्जुन मिश्रा ने जीते दो स्वर्ण पदक
बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। एकलव्य स्पोर्ट्स आर्ट एंड कल्चर अकादमी एवं बोकारो जिला जंप रोप संघ के खिलाड़ी मल्लिकार्जुन मिश्रा ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित दक्षिण एशियाई युवा खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर देश, राज्य और जिले का नाम रोशन किया है। स्वदेश लौटने पर बोकारो में उनका भव्य स्वागत किया गया। मल्लिकार्जुन के बोकारो आगमन पर परिवार के सदस्यों, खेल प्रेमियों और टीम कोच ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ, मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उनकी इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता में मल्लिकार्जुन ने फ्रीस्टाइल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में नेपाल दूसरे और बांग्लादेश तीसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.