श्रीलंका में क्यों बेअसर हो गए थे मोहम्मद सिराज? तेज गेंदबाज ने वजह बताई
चेन्नई, सितम्बर 11 -- मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में तेज गेंदबाजी का काफी ज्यादा बोझ उठाया है। उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों में 1113 गेंदें फेंकीं और आखिरी गेंद तक पूरी शिद्दत के साथ गेंदबाजी की। ओवल में मशहूर टेस्ट जीत में इसकी झलक देखने को मिली थी। यह चौंकाने वाला आंकड़ा कुल मिलाकर 185.3 ओवर का है। उनके अलावा क्रिस वोक्स ही 181 ओवर के साथ इसके आस-पास पहुंच पाए, लेकिन उन्होंने सिराज के सीरीज बेस्ट 23 विकेटों की तुलना में 12 विकेट कम लिए। वर्कलोड मैनेजमेंट के इस दौर में, जहां तेज गेंदबाजों को तरोताजा होने के लिए आराम की जरूरत होती है, सिराज एक अलग ही तरह के खिलाड़ी साबित हुए हैं। असल में, वह इस मामले में बिल्कुल अलग स्थिति में हैं, जहां लंबे ब्रेक का उनकी गेंदबाजी की लय (रिदम) पर बुरा असर पड़ता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.