श्रीलंका ने सिर्फ एक वनडे मैच जीता और 3 मैचों की सीरीज कर ली अपने नाम, जानिए कैसे हुआ संभव
नई दिल्ली, जून 9 -- श्रीलंका की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली गई। श्रीलंका ने महज एक मुकाबला जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया। दरअसल, ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि दो मैच इस सीरीज के बारिश में धुल गए। ऐसे में एक मैच जीतकर ही उन्हें सीरीज में जीत मिल गई। कुसल मेंडिस की कप्तानी में यह पहली सीरीज थी, जिसे श्रीलंका ने जीत लिया है। श्रीलंका की टीम ने पहला मुकाबला इस सीरीज का 41 रनों के अंतर से जीता था। बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ने जीता था, जबकि दूसरा मैच टॉस के बाद बारिश में धुल गया था। वहीं, आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से शुरू ही नहीं हो सका। इस मैच को तो बिना टॉस के ही रद्द करना पड़ गया। इस तरह पहला मैच जीतने वाली श्रीलंका की टीम को सीरीज में जीत मिला। बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.