नई दिल्ली, फरवरी 3 -- भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपने खेमे में बड़ा बदलाव किया है। टीम मैनेजमेंट ने कड़ा फैसला लेते हुए आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अनुभवी खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा को 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है और उनकी जगह विस्फोटक बल्लेबाज कामिन्दु मेंडिस को शामिल किया है। मेंडिस पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे थे। धनंजय हाल ही में पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ रन बनाने के लिए काफी संघर्ष कर रहे थे और उनके स्ट्राइक रेट पर भी सवाल उठ रहे थे, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच के लिए उन पर भरोसा नहीं जताया। श्रीलंका ने इस बार युवा प्रतिभाओं पर बड़ा दांव खेला है। 23 साल के बल्लेबाज पवन रत्नायके और तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा को वर्ल...