लाहौर, अक्टूबर 27 -- श्रीलंका ने मंगलवार को पाकिस्तान को आठ विकेट से करारी शिकस्त देकर इंग्लैंड की त्रिकोणीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शृंखला के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को खत्म कर दिया। तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 34 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 110 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने इसके बाद 18.1 ओवर में दो विकेट पर 114 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह मुकाबला दिन-रात का था और गद्दाफी स्टेडियम की फ्लडलाइट के पूरी तरह जलने से पहले ही श्रीलंकाई टीम जीत दर्ज कर चुकी थी। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने 33 गेंदों में 5 चौकौं की मदद से 19 रन बनाए। हसन नवाज ने 31 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले मैच के हीरो रहे शादाब ...