नई दिल्ली, जून 14 -- वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 13 जून को खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को श्रीलंका ने बुरी तरह हराया और हिसाब बराबर कर दिया, क्योंकि यह सीरीज का दूसरा मैच था। पहला मुकाबला कैरेबियाई टीम ने जीता था। ऐसे में अब सीरीज का अंतिम मुकाबला सीरीज डिसाइडर होगा। उस मुकाबले को जो टीम जीतेगी, वही टीम इस सीरीज की विजेता कहलाएगी। 37 रन से श्रीलंका ने इस मैच में जीत दर्ज की। दसुन शनाका तूफानी अर्धशतक जड़ने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बना दिए। शुरुआत श्रीलंका की अच्छी रही थी, लेकिन...