नई दिल्ली, अगस्त 4 -- टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है। भारत की टीम में चार स्पिनर भी शामिल किए गए हैं, क्योंकि श्रीलंका की परिस्थितियां स्पिनर्स के अनूकूल होती हैं। बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को टीम में शामिल किए गए अपने टॉप चार स्पिन गेंदबाजों पर भी शायद उतना भरोसा नहीं है। यही कारण है कि चार और स्पिनर श्रीलंका भारतीय टीम के साथ भेजे जा रहे हैं और चारों की खूबी भी अलग है। अभी तक रिपोर्ट थी कि बीसीसीआई नेट बॉलर के तौर पर टीम इंडिया के साथ श्रीलंका हर्ष दुबे और तनुष कोटियान को भेजने वाली है, लेकिन अब क्रिकबज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें दो और नए नाम शामिल हो रहे हैं। इनमें एक है विपराज नि...