नई दिल्ली, जुलाई 31 -- भारतीय क्रिकेट टीम अब अपना अगला मुकाबला श्रीलंका में खेलेगी। 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 से 19 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया 7 अगस्त से मेजबान टीम के साथ चार दिवसीय अभ्यास मैच भी खेलेगी। इस टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है। इसमें सारांश जैन जैसे नए खिलाड़ी को मौका मिला है। हालांकि, बाकी सभी पुराने नाम नजर आ रहे हैं। घोषित किए गए स्क्वॉड में पांच बड़े नामों को शामिल नहीं किया गया है, जिसमें से कुछ दिग्गज प्लेयर हैं, जबकि कुछ युवा और मौका मिलने की बाट जोहते खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- इमेशा के शतक के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक...