नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड यानी एसएलसी में बड़ा उलटफेर हो गया है। लंबे समय तक बोर्ड के चेयरमैन रहे शम्मी सिल्वा ने इस्तीफा दे दिया है। शम्मी सिल्वा ने ये फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि देश के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने बोर्ड में बदलाव पर जोर दिया था। 2019 से सिल्वा ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के हेड थे। उनके साथ-साथ दूसरे अधिकारियों ने भी एक साथ इस्तीफ़ा दे दिया है, जैसा कि पहले तय किया गया था। इस्तीफे तुरंत लागू हो गए हैं, जिससे एक अंतरिम बॉडी के बोर्ड चार्ज लेने का रास्ता साफ हो गया है। एसएलसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "श्रीलंका क्रिकेट के प्रेसिडेंट, शम्मी सिल्वा ने आज अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उनके साथ, SLC की एग्जीक्यूटिव कमिटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी अपना इस्तीफ़ा दे दिया है।" बया...