श्रीलंका के दिनिदु ने राग से अर्पित किया अनुराग
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में शुक्रवार को श्रीलंका के युवा कलाकार दिनिदु मुथुनायका ने शास्त्रीय रागों का गायन कर काशी के प्रति अपना अनुराग प्रदर्शित किया। उन्होंने राग अहीर भैरव में निबद्ध बंदिशों का गायन करने के बाद राग किरवानी में निबद्ध पारंपरिक बंदिशों का गायन करके श्रोताओं को आनंदित किया। उनके साथ तबला पर पंकज राय एवं हारमोनियम पर रितिक शुक्ला ने संगत की। कलाकार को प्रमाणपत्र सचिव डॉ.रत्नेश वर्मा ने प्रदान किया। संचालन योगगुरु पं.विजयप्रकाश मिश्र ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.