नई दिल्ली, मार्च 4 -- मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरानी नौसेना के फ्रिगेट आईआरआईआईएस डेना पर कथित तौर पर पनडुब्बी हमला हुआ, जिसके बाद जहाज डूब गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में कम से कम 101 लोग लापता हैं, जबकि 78 घायल हुए हैं, जिनमें से 32 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि यह मौदगे क्लास का फ्रिगेट था, जो भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित मिलान 2026 बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के बाद ईरान वापस लौट रहा था। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेरथ ने संसद को सूचित किया कि सुबह जहाज से संकट संदेश मिलने के बाद श्रीलंका नौसेना और वायुसेना ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 32 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें गाले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.