गुड़गांव, अप्रैल 19 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-29 में कलाग्राम की ओर से शनिवार शाम को चाय चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका श्वेता दुबे और उनकी टीम ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति दी। हार्मोनियम पर जाकिर ढोलपुरी, तबला पर फजल ढोलपुरी और सारंगी पर आरिश फैसल ने बेहतरीन संगत कर कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया। श्रीलंका के कलाकारों के पारंपरिक नृत्य ने दर्शकों को संस्कृति से रूबरू कराया। आयोजकों ने डीसी उत्तम सिंह, डीपीआरओ बिजेंद्र कुमार और कलाग्राम के डायरेक्टर का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से गुरुग्राम में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नृत्य, गीत और कृतियों से दिया विश्व शांति का संदेश कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीलंका से आए कलाकारों की सांस्कृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.