श्रीलंका की सीरीज की तैयारी नहीं, बल्कि गौतम गंभीर के लिए कैंप है; पूर्व क्रिकेटर ने क्यों दिया ऐसा बयान?
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे से पहले की जा रही तैयारियों को लेकर बात की। उन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका में जारी तैयारियों को कैंप का नाम दिया है। उनका कहना है कि हम आयरलैंड और इंग्लैंड में फायरफाइटर की तरह गए थे, लेकिन यहां हमें तैयारियों का पूरा मौका मिल रहा है। वहां खिलाड़ी इंजर्ड हुए थे, लेकिन यहां ऐसी चीजें नहीं होंगी। आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर कई खिलाड़ी चोटिल हुए थे। इसकी वजह से कॉम्बिनेशन भी गड़बड़ा गया था। टीम इंडिया को गॉल में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है, जबकि आज यानी 7 अगस्त से 3 दिवसीय अभ्यास मैच भी भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेल रही है। इस तरह तैयारियों के लिए करीब 10 दिन का समय भारत को मिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.