नई दिल्ली, अगस्त 25 -- श्रीलंका ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने से कुछ मिनट पहले जो हरकतें की, वो संजय मांजरेकर को पसंद नहीं आई हैं। उन्होंने श्रीलंका पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भारतीय टीम ने मैदान पर डटकर बिल्कुल सही किया। सोमवार को प्रभात जयसूर्या और कामिल मिशारा बार-बार मैदानी अंपायरों से नाराजगी जता रहे थे, क्योंकि उन्होंने कम होती रोशनी के बावजूद खेल जारी रखने का फैसला किया। नाइटवॉचमैन बल्लेबाज के रूप में उतरे जयसूर्या (7 गेंदों में 1) सस्ते में आउट हुए। उन्हें स्पिनर मानव सुथार ने एलबीडब्ल्यू किया। जयसूर्या के आउट होते ही स्टंप्स हो गया, तब श्रीलंका का पहली पारी में स्कोर 8/2 था। भारत दिन के अंतिम घंटे में श्रीलंकाई बल्लेबजों पर दबाव बनाना चाहती थी लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण तीन ओवर का ही खेल संभव हो पाया।'रोश...