नई दिल्ली, अगस्त 19 -- पाकिस्तान नौ अक्टूबर से 21 नवंबर तक श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस व्यस्त कार्यक्रम में ये तीनों टीम वनडे त्रिकोणीय सीरीज में भी हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि श्रीलंका की टीम दौरे की शुरुआत नौ से 13 अक्टूबर तक रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से करेगी। इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ इंग्लैंड त्रिकोणीय वनडे सीरीज में शामिल होगा। इसके मुकाबले 18 से 31 अक्टूबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। यह भी पढ़ें- भारत ने हासिल किए ज्यादातर टारेगट, राहुल ने कहा- जीत हमारा आत्मविश्वास बढ़ाएगीश्रीलंका खेलेगी टेस्ट सीरीज त्रिकोणीय सीरीज के बाद श्रीलंका की टीम पाकिस्...