वाराणसी, फरवरी 12 -- सारनाथ। सारनाथ में भगवान बुद्ध के दर्शन के लिए आई 80 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन एवं ग्रुप लीडर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वृद्ध महिला का सरायमोहना के तथागत घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। श्रीलंका से 45 सदस्यीय दल 10 फरवरी को सारनाथ आया था। यह दल चौखंडी स्तूप के सामने एक होटल में ठहरा था। यह दल बुधवार की शाम मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर और तथागत का दर्शन पूजन कर जैसे ही मंदिर परिसर से निकला, वैसे ही दल की 80 वर्षीय महिला सदस्य जाशीगेंज डान विमलावथी गिर पड़ीं। वह महिंगला बोपे पदुक्का कोलंबो श्रीलंका की रहने वाली थी। महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। देर रात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.