शामली, मार्च 2 -- श्रीराम सेवा समिति द्वारा देर रात्रि शहर के रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये कलाकारों द्वारा फूलों की होली खिलाई। समिति के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और उपहार भेट किए। गत रविवार देर शाम शहर के श्री सत्यनारायण मंदिर दासी वाला में श्रीराम सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन से हुआ, जिसके यजमान रामतीर्थ गोयल द्वारा पूजन संपन्न कराया। ऊन से पधारे भजन सम्राट अहम मित्तल ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए और श्रद्धालुओं को फूलों की होली खिलाई। होली के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखाई दिये। संस्था के पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गुुलाल लगाया और होली पर्व की शुभकामनाऐं दी। अंत में महाआरती की गई, जिसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर ...