बुलंदशहर, दिसम्बर 10 -- श्रीराम सेवा समिति की ओर से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जरुरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इस दौरान लोगों को संस्था के कार्य के बारे में बताया। मंगलवार की रात श्रीराम सेवा समिति के सदस्य पहासू रोड स्थित चेतना रेडिमेड दुकान पर एकत्रित हुए। जहां से सभी ने खुर्जा जंक्शन, मंदिर रोड, खुर्जा सिटी, नई तहसील, दाताराम चौक और शिकारपुर अड्डा के निकट ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कम्बल वितरित किए। जिसके बाद बुधवार की सुबह भी जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान समिति के सचिव रविंद्र चौहान ने बताया कि समिति की ओर से लगातार समाजिक कार्य किए जाते हैं। इसके क्रमबद्ध समिति की ओर से कंबलों को वितरण किया है। इस मौके पर संदीप सोलंकी, रवि, अजीत सिंह तौमर, राजबहादुर सिंह राघव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.