नैनीताल, जनवरी 7 -- नैनीताल। श्री राम सेवक सभा मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को खिचड़ी भोज का आयोजन करेगी। 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर सामूहिक उपनयन (यज्ञोपवीत) संस्कार भी कराएगी। यह जानकारी देते हुए सभा अध्यक्ष मनोज साह और महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि जो अभिभावक अपने बच्चों का उपनयन संस्कार कराना चाहते हैं, उनके लिए पूर्व में सभा कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...