सोनभद्र, मार्च 25 -- बीजपुर। स्थानीय दुदहिया मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय रामकथा के छठवें दिन मंगलवार को राम जानकी विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालुजन निहाल हो गए और जमकर थिरके। कथा वाचक राममोहन दास रामायणी ने जब पुष्प वाटिका में राम सीता के नैनो के मिलन का वर्णन सुनकर भक्त खुशी से झूम उठे। बताया कि देश के कोने कोने से आए राजाओ से जब शिव का धनुष उठा तक नही तो गुरु की आज्ञा पाकर राम ने शिव धनुष को उठाकर तोड़ डाला। शर्त के अनुसार माता जानकी ने श्रीराम को वर माला पहना कर अपने पति के रूप में चुना। मंत्रोच्चारण के साथ राम जानकी विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह बघेल, ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोड़, डॉ सुधीर, डॉ गिरजा शंकर पांडेय, दिनेश शुक्ला, इन्द्रेश सिंह, यशवंत सिंह, एसपी दुबे, श्रीराम यादव, रामकृत गुप्ता, अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे...