काशीपुर, फरवरी 7 -- काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट में शनिवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमबीए, बीबीए, बीकॉम ऑनर्स और बीसीए अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत सिरमौर सोप एंड अलाइड प्रोडक्ट के उपाध्यक्ष सुभाष चंद अग्रवाल, डायरेक्टर प्रभजोत सिंह, सीए प्रतीक अग्रवाल, एचआर मैनेजर कुश सक्सेना, दिनेश सिंह, एरिया मैनेजर एक्सिस बैंक ने विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा की इस ड्राइव के माध्यम के चयनित छात्र-छात्राओं को सिरमौर सोप एंड अलाइड प्रोडक्ट और एक्सिस बैंक में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, निदेशक प्रो डॉ. योगराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर...