गाजीपुर, मार्च 26 -- बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में नगर पंचायत बहादुरगंज में गुरुवार देर शाम श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चला, जिसके बाद मुख्य बाजार से यात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए आगे बढ़े। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ...