रांची, नवम्बर 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पढ़हिं वेद मुनि मंगल वाणी, गगन चूमन झरी अवसरू जानि, वर विलौकी दंपति अनुरागे पाय पुनीत पखारन लागै...। विवाह पंचमी पर मंगलवार को शहर में भगवान श्रीराम का विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम विवाह पंचमी के मौके पर कई मंदिरों में विवाह समारोह हुए। इस क्रम में मंगल गीत गाए गए। कलाकारों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। व्यास द्वारा अखंड श्री रामायण पाठ भी हुआ। पूजा-अर्चना, भजन-संकीर्तन और आरती के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया गया। कई श्रद्धालुओं ने विद्वान पुराहितों की उपस्थिति में घरों में श्रीराम विवाह का आयोजन किया गया। निवारणपुर स्थित श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर में भगवान श्रीराम एवं माता जानकी का विवाह हुआ। इस मौके पर मंदिर परिसर में कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। पूजा के बाद भजन संध्या में भजन गायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.