आरा, दिसम्बर 16 -- आरा। अयोध्या आंदोलन के प्रमुख नेताओं में एक डॉ रामविलास दास वेदांती और सिद्धाश्रम के रामचरित्र दास महात्मा जी के नित्य साकेतवास होने पर अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों महापुरुष विरक्त संत थे और श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ के प्रमुख होता थे। डॉ वेदांती जी महाराज ने पूरे देश में श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति अभियान तथा शास्त्रीय सनातन धर्म की रक्षा के लिए आजीवन सक्रिय योगदान किया। इसी प्रकार सिद्धाश्रम बक्सर के संत श्रीराम चरित्र दास जी महाराज की साधुता, भगवन्निष्ठा और उनके गुरु श्रीमामाजी की तरह उदारता-विनम्रता अत्यंत श्लाघनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.