बाराबंकी, फरवरी 1 -- बाराबंकी। श्रीराम वन कुटीर आश्रम, हड़ियाकोल में आयोजित निशुल्क ऑपरेशन शिविर के बाद आश्रम के संस्थापक वीतराग संत पूज्य स्वामी रामदास एवं स्वामी रामज्ञान दास महाराज की पावन स्मृति में चल रहा भगवन्नाम संकीर्तन महायज्ञ आज पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि 23 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित नवदिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी रामदास महाराज द्वारा रचित रामकथा आधारित लीलाएँ मनुसतरूपा, धनुष यज्ञ, भक्त केवट, शबरी, सुतिक्ष्ण, मीराबाई, भीष्म प्रतिज्ञा, भरत मिलाप एवं राम राज्याभिषेक का सजीव मंचन किया गया। यह मंचन जौरास हैरदगढ़ की रामलीला कमेटी के मुखिया सुरेश यादव के मार्गदर्शन में,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.