गुमला, जनवरी 22 -- जारी प्रतिनिधि। जारी प्रखंड के जरडा और करमडीपा में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा की तीसरी वर्षगांठ पर गुरुवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने लावा नदी से पवित्र जल भर कर गाजे-बाजे के साथ बजरंगबली मंदिर तक कलश यात्रा निकाली और विधिवत जलाभिषेक किया।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और युवाओं की सहभागिता ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम में गांव के समाजसेवी एवं सम्मानित ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही। प्रमुख रूप से सिकंदर नायक, रामविलास नायक, चौठन नायक, मुनेश्वर नायक, जाखू नायक, ऋतु कुमारी, अनूप देवी, अजीत बड़ाइक, सुखझंतु मलार एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.