चतरा, अप्रैल 23 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के गोवाखुर्द गांव में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में मंगलवार की रात प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी।प्रवचन के लिए वृंदावन से आयी साध्वी रश्मि मिश्रा द्वारा रामचरितमानस पर कथा वाचन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने जीवन भर धर्म और सत्य का पालन किया। उन्होंने रावण का वध करके यह सिद्ध किया कि अन्याय और अधर्म चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, सत्य और धर्म की हमेशा विजय होती है। उन्होंने लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद विभीषण को राजा बनाया, जिससे हमें सिखने को मिलता है कि जीतने के बाद भी अहंकार से दूर रहना चाहिए। श्रीराम ने अपने राज्यकाल में न्याय और सत्य को प्राथमिकता दी। 'रामराज्य' एक ऐसे आदर्श शासन का प्रतीक है, जिसमें हर व्यक्ति सुखी और सुरक्षित था। उनके इस दृष्टिकोण से ...