सोनभद्र, जनवरी 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे श्रीराम चरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के नौवें दिन भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। मानस पंडाल को फूलों से सज्जित किया गया और भगवान श्रीराम की दिव्य आरती भक्तों ने की। वशिष्ठ की भूमिका निभा रहे मंच आचार्य एवं संचालक आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने श्री राम का तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया। इसके पश्चात वहां उपस्थित समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक सहित समिति के संरक्षक एवं सदस्यों एवं भारी संख्या में भक्तजनों ने भगवान श्रीराम दरबार की दिव्य आरती की। वही व्यास सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस उत्तरकांड की चौपाई राज बैठे राज्य बैठे त्रैलोका। हर्षित भये गए सब सोका, के साथ ही राम दरबार में भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.