रामपुर, अक्टूबर 4 -- उत्सव पैलेस में श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में शुक्रवार को मंच पर वृंदावन के कलाकारों ने विभीषण राज्याभिषेक से लेकर प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन तथा श्रीराम राज्याभिषेक मंचन किया। इसके बाद पुष्पक विमान से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण का अयोध्या आगमन दिखाया गया। मंच पर सजाए गए पुष्पक विमान की भव्यता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला मंचन का सबसे भावनात्मक क्षण तब आया,जब श्रीराम का राज्याभिषेक संपन्न हुआ। शंखनाद और वेद मंत्रों की गूंज के बीच श्रीराम राजसिंहासन पर विराजमान हुए और उनके चारों ओर राम दरबार सजा। भगवान श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के संग यह दिव्य दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आंखें आंसुओं से भर उठीं। जय श्रीराम और सीता माता के जयकारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.