रामपुर, अप्रैल 30 -- बिलासपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में बुधवार शाम श्रीराम रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया। आगामी एक मई से प्रारंभ होने जा रहे विशाल श्रीराम कथा महोत्सव के उपलक्ष्य में इसका आयोजन किया गया था। नगर की शिव बाग मंडी से संस्थान के स्वामी उमेशानंद के नेतृत्व में श्रीराम रथयात्रा शाम पांच बजे प्रारंभ हुई। इसमें सबसे आगे पुरुष श्रद्धालु धार्मिक धवज पकड़कर जयकारे लगाते चल रहे थे। उनके पीछे एक रथ पर श्रीराम का बड़ा चित्र विराजमान था। रथ के पीछे महिलाएं भजन-कीर्तन करती चल रही थीं। यात्रा में ढोल बजाए जा रहे थे और आतिशबाजी भी छोड़ी जा रही थी।रामपुर रोड स्थित अपने पेट्रोल पंप पर पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल तथा आरएसएस नेत्री निवेदिता मित्तल ने यात्रा का पुष्पवर्षा से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.