अयोध्या, मार्च 19 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या धाम स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम यंत्र स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का भारत केवल एक राष्ट्र नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक शक्ति के साथ पुनर्जागृत होती एक सभ्यता है। उन्होंने कहा कि सदियों की चुनौतियों के बाद भारत अब अपनी पहचान को गर्व के साथ पुनर्स्थापित कर रहा है। विकास के साथ-साथ संस्कृति और आस्था को समान महत्व देना ही नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोग अयोध्या केवल पिकनिक के लिए नहीं, बल्कि अपनी आस्था और आध्यात्मिक अनुभव से जुड़ने के लिए आते हैं। धर्मनगरी अब देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्म की राजधानी बन चुकी है।अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघ...