बरेली, अप्रैल 2 -- बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी- 20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट छठवें सीजन का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। विशिष्ठ अतिथि के रूप में बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सीताराम सक्सेना और सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी ओपी कोहली की उपस्थिति में मुख्य अतिथि महापौर डा.उमेश गौतम शुक्रवार दोपहर एक बजे इसका उद्घाटन करेंगे। श्रीराम मूर्ति स्मारक इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, प्रयागराज, पीलीभीत, दिल्ली और बरेली में संचालित क्रिकेट एकेडमी की 12 टीमें एसआरएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंच रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...