बरेली, अप्रैल 14 -- बरेली। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इस बार भी होने जा रहा है। दोनों टूर्नामेंट में 36 स्कूलों की टीमें शामिल होंगी। 22 टीमें इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलेंगी और 14 टीमें इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होंगी। क्रिकेट टूर्नामेंट 15 से 25 अप्रैल के बीच और फुटबॉल टूर्नामेंट 21 से 25 अप्रैल के बीच एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) स्थित क्रिकेट और फुटबॉल स्टेडियम में होगा। यह जानकारी टूर्नामेंट की आयोजन समिति के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डा.शोभित सक्सेना ने दी। क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 21 मैच होंगे, जबकि फुटबॉल टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे। क्रिकेट और फुटबॉल दोनों टूर्नामेंट का फाइनल मैच 25 अप्रैल को सुबह नौ बजे खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की...