हरिद्वार, अप्रैल 10 -- हरिद्वार के भूपतवाला सप्त सरोवर रोड स्थित श्रीतुलसी मानस मंदिर में साकेतवासी श्रीमहंत जगदीश दास की 37वीं पुण्यतिथि और श्री रामदास महाराज की 6वीं पुण्यतिथि पर श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ एवं पंचकुंडीय श्रीराम महायज्ञ किया गया। यह आयोजन श्रीमहंत 1008 रामकुमार दास महाराज के पावन सानिध्य में किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन केवल एक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए आदर्शों का दिव्य प्रकाश है। श्रीराम ने मर्यादा, सत्य, करुणा, त्याग और धर्मपालन का जो संदेश दिया, वही मानव जीवन को सफल और सार्थक बनाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव का प्रसार करें। श्री महंत विष्णु दास महाराज ने कहा कि यज्ञ केवल अग्नि में आहुति देने का कार...