सिद्धार्थ, फरवरी 3 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत इटवा के अशोक नगर (मुड़िला चन्दन राय) वार्ड में नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में वार्ड के श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के सिर पर कलश और हाथों में ध्वज शोभा बढ़ा रहे थे। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के बीच पूरा नगर भक्तिरस में डूबा नजर आया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर कोहरौड़ा और बिस्कोहर मार्ग से होते हुए बूढ़ी राप्ती नदी के परसोहना घाट पर पहुंची। जहां पर आचार्य मनीष ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में पवित्र जल भराया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर लौटी, जहां कलशों को यज्ञ मंडप में विधि-विधान से स्थापित किया गया। यज्ञ आयोजक हरिश्चन्द भट्ट ने बताया कि श्रीरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.