बोकारो, मार्च 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तासारा पंचायत अंतर्गत अंबाडीह गांव में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री राम महायज्ञ को लेकर बुधवार को श्रीराम महायज्ञ परिसर से भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। अम्बाडीह व आसपास के श्रद्धालुओं ने इस कलश यात्रा में शामिल होकर अद्दभुत भक्ति का परिचय दिया। 260 कलश के साथ महिलाओं और युवतियों ने कलश यात्रा में न केवल शामिल हुई, बल्कि अपने माथे पर कलश रखकर करीब पांच किलोमीटर दूर तक पैदल चलते हुए कमलापुर स्थित खांजो नदी पहुंची। पंडित रामशरण गिरी की ओर से मंत्रोचारण के साथ सभी 260 कलशों में पवित्र जल भरकर एक जुलूस के साथ वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचे और यज्ञ बेदी का परिक्रमा करते हुए सभी कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, जय हनुमान के गगनभेदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.