अयोध्या, मार्च 20 -- अयोध्या, संवाददाता। नववर्ष के पावन और मंगलकारी अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ नवीन ध्वज आरोहित किया गया। यह पल न केवल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा, बल्कि श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए भी अपार हर्ष और आस्था का क्षण बन गया। मन्दिर व्यवस्था से सम्बद्ध विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी गोपाल नागरकट्टे ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत 25 नवंबर को हुए ध्वजारोहण के पश्चात यह ध्वज परिवर्तित किया गया है। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अयोध्या पधारकर श्रीराम मन्दिर के शिखर पर ध्वजारोहण का पुण्य कार्य सम्पन्न किया था, जो ऐतिहासिक और अविस्मरणीय क्षण के रूप में दर्ज हो गया।नवीन ध्वज अपने आप में सनातन संस्कृति और हिन्दू आस्था का प्रतीक है। इस ध...