रांची, दिसम्बर 28 -- खूंटी, संवाददाता। अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर 31 दिसंबर को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति भगत सिंह चौक द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष रूपेश जयसवाल ने बताया कि सुबह 8 बजे पूजन-अर्चन, 10 बजे सामूहिक सुंदरकांड पाठ व प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 3 से 5 बजे तक दीप महायज्ञ, संध्या 6 बजे महाआरती के बाद बजरंगबली मंदिर परिसर में भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी राम भक्तों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.