श्रीराम मंदिर की तरह सामूहिक भावना से श्री कल्कि धाम भी लेगा भव्य रूप
संभल, मार्च 22 -- ऐंचोड़ा कंबोह स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम रविवार को आस्था, विचार और संकल्प का केंद्र बन गया। जब विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक दिनेश और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र यहां पहुंचे। दोनों ने आचार्य प्रमोद कृष्णम से भेंट कर उनका हालचाल जाना और धाम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। दुर्गा शंकर मिश्र ने परिवार सहित पहुंचकर न केवल दर्शन किए, बल्कि श्री कल्कि धाम निर्माण के लिए शिलादान कर अपनी सहभागिता भी जताई। वहीं दिनेश ने धाम पहुंचकर भक्तों को संबोधित करते हुए सनातन, समाज और बदलती पारिवारिक संरचना जैसे विषयों पर गंभीर चिंतन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सनातन का भविष्य भारत के भविष्य से जुड़ा है और समाज को आत्ममंथन की आवश्यकता है। उन्होंने जनसंख्या असंतुलन और परिवार व्यवस्था में आ रहे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.