पीलीभीत, मार्च 30 -- बीसलपुर। सिद्धपीठ टीबरी मंदिर पर चल रहे श्रीराम ब्रह्म शक्ति महायज्ञ पूर्ण आहूतियों के साथ सम्पन्न हो गया। कई जिलों से आए लोगों ने पूर्ण आहूती में भाग लिया। गांव नौगवां नवीनगर की सिद्धपीठ मंदिर पर चल रहे श्रीराम ब्रहम्म शक्ति महायज्ञ एवं रामनवमी मेला का आज समापन हो गया। यज्ञ में गोला की पूर्ण आहूती दी गई। पूर्ण आहूती देने के लिये प्रयागराज, गाजीपुर लखनऊ, दिल्ली, सहारनपुर, लखीमपुर, कानपुर, सीतापुर, बदायूं, फर्रूखाबाद, मुजफ्फर नगर सहित कई जिलों से लोगों ने परिवार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी। पूर्ण आहूती के समय भारी भीड़ जुटी रही। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस तैनात रही। मंदिर के महंत हरिसेवादास के द्वारा महायज्ञ कराया गया। यज्ञ में आहुतियां देने वालों में अच्छे लाल गुप्ता, मुन्ना लाल गंगवार, महेंद्रपाल, संगीता गंगवार...