श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर शुरू हुई जीएसटी की जांच
मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरनगर। जनपद की श्री राम पोटाश फैक्ट्री पर जीएसटी विभाग की टीम ने जांच शुरू की है। करीब 14-15 घंटे तक चली जांच में फैक्ट्री के भीतर भारी वित्तीय अनियमितताएं और स्टॉक में हेराफेरी के मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इस फर्म से जुड़ी कई कड़िया विभागीय अधिकारियों ने पकड़ी है। स्टेट जीएसटी विभाग की एसआईबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि रिकॉर्ड खंगालने पर टैक्स चोरी की पुष्टि हुई, जिसके बाद कार्रवाई को और तेज कर दिया है। टीम सूत्रों ने बताया कि करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी निकलने की संभवना है। टीम ने फैक्ट्री के महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डेटा भी अपने कब्जे में लिया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र के अन्य उद्यमियों में भी हड़कंप मचा रहा। विभाग अब बरामद दस्तावेजों के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.