वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश ( एमपीएमएलए) यजुवेंद्र बिक्रम सिंह की कोर्ट में सोमवार ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने के मामले में निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। इसमें अगली सुनवाई के लिए छह मई की तिथि नियत की गई है। इसमें कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी को पार्टी बनाया गया है। मगर विपक्षी अभी उपस्थित नहीं हुए। प्रकरण के अनुसार अधिवक्ता हरीशंकर पांडेय ने कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल की थी। कहा गया कि नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी अमेरिका के बोस्टन में 21 अप्रैल को पहुंचे थे। यहां पर ब्राउन यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ उनका एक सेशन था। सांसद राहुल ने भगवान श्रीराम को लेकर विवादित बयान दिए थे। उन्होंने भगवान राम को 'पौराणिक' बताया था और उस युग पर बताई जाने वाली कहानियों को काल्पनिक कहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.