बागेश्वर, मार्च 22 -- श्रीराम पब्लिक स्कूल बिनखोली के 9 बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हुआ है। विद्यालय के छात्र काव्य रावत व संदीप फर्स्वाण ने 100 में से 92 अंक प्राप्त कर वरीयता सूची में 12वां स्थान प्राप्त किया है। चयनित विद्यार्थियों में पीहू गोस्वामी, मानवी गोस्वामी, आर्यन कुमार, शिवम बुड़ाथोकी, दक्ष पंत, मयंक कुमार, दिव्या आदि शामिल हैं। बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य बीएन गोस्वामी ने उन्हे बधाई दी है। इधर सनराइज पब्लिक स्कूल घांघली के छात्र अमन चंद्र आर्य का जवाहर नवोदय के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में खुशी जताई है। प्रबंधक गोपाल सिंह किरमोलिया, प्रधानाचार्य हेमलता आर्य ने शिक्षकों की मेहनत को भी इसका परिणाम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.