वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। श्रीगणेश पूजन, पंचगव्य प्राशन एवं दीक्षाधारण रीति के साथ श्रीराम पट्टाभिषेक महोत्सव का श्रीगणेश हुआ। मानसरोवर स्थित श्रीराम तारक आंध्र आश्रम में गुरुवार को आरंभ हुए महोत्सव का तीसरा संस्करण लोकमंगल की कामना से आयोजित किया गया है। याज्ञिक सत्र में वैदिक विद्वानों ने मंत्रोच्चार के बीच अग्नि की स्थापना की। पंचगव्य प्राशन की रीति निर्वहन के बीच यज्ञ के मुख्य यजमान वीवी सुंदर शास्त्री को दीक्षा धारण कराई गई। गणेश पूजन के प्रथम अनुष्ठान के उपरांत वाल्मीकि रामायण के बालकाण्ड में वर्णित श्रीरामजन्म एवं परिणय बंधन आदि प्रसंगों के अनुरूप श्रीराम जानकी सहित सभी प्रमुख पात्रों के नाम से यज्ञ कुण्ड में आहुतियां समर्पित की गईं। उधर आश्रम स्थित श्रीरामालय मंडप में देश के विभिन्न राज्यों से आए 40 से अधिक प्...