भभुआ, मार्च 25 -- मुख्य झांकी के पीछे अन्य समितियों की करीब दो दर्जन झांकियां चलेंगी भगवा रंग की साड़ी पहने 100 महिलाएं शामिल होंगी, झंडा से सजे मुहल्ले (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। श्रीराम नवमी शोभायात्रा समिति की भभुआ नगर इकाई के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा 27 मार्च को निकाली जाएगी। इसमें विभिन्न समितियों द्वारा करीब दो दर्जन झांकियां निकाली जाएंगी, जिसमें प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, गंगा आरती आदि की झाकियां शामिल रहेंगी। जगह-जगह भगवान श्रीराम की आरती होगी। इस शोभायात्रा में भगवा रंग की साड़ी पहने करीब 100 महिलाएं शामिल होंगी। इसका प्रयास समिति की ओर से की जा रही है। इसकी जानकारी समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य कृष्णा जायसवाल ने दी और बताया कि तैयारी अंतिम चरण में है। पूछने पर उन्होंने ...