कोडरमा, फरवरी 10 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलोडीह पंचायत अंतर्गत पड़रिया गांव में दो फरवरी से आयोजित श्री श्री 1008 श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरितमानस महायज्ञ का समापन सोमवार को भव्य भंडारे के साथ हो गया। समापन से पूर्व रविवार को यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञमंडप की परिक्रमा एवं महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। यज्ञाचार्य आचार्य अंबिका प्रसाद पांडेय शास्त्री एवं यज्ञ में शामिल ब्राह्मणों ने विधि-विधान के साथ आवश्यक कर्मकांड संपन्न कर पूर्णाहुति दी। संध्या समय महाआरती के साथ महायज्ञ का विधिवत समापन हुआ। सोमवार को आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरा यादव भी शामिल हुईं और प्रसाद ग्रहण कर आयोजन समिति की सराहना की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.