दरभंगा, जनवरी 9 -- लहेरियासराय। जाले प्रखंड के रतनपुर से लहेरियासराय के बलभद्रपुर होते हुए भोलेनाथ के भक्त बाबा बैद्यनाथ धाम पैदल भजन-कीर्तन करते रथ के साथ रवाना हुए हैं। भगवान श्रीराम दरबार की डोली के साथ दर्जनों पुरुष एवं महिला बम रवाना हुए हैं। पहले दिन बलभद्रपुर स्थित स्व. कालिकांत झा के घर पर धीरा हुआ। अडॉ. बरुण कुमार झा ने बताया कि अन्य वर्षों के तर्ज पर इस वर्ष भी 70 से अधिक कांवरियों का जत्था रवाना हुआ है। जत्थे में बलभद्रपुर के राहुल झा, डॉ. बरुण झा, अजय झा, मनमोहन झा, ललन झा, पप्पू झा, मुकुंद झा, बरुण कुमार झा, गणेश झा आदि हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.